डीवीसी, बीटीपीएस में 51वाँ राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह का शुभारंभ

डीवीसी, बीटीपीएस में 51वाँ राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह का शुभारंभ

बोकारो थर्मल (झारखण्ड) – दामोदर घाटी निगम, बोकारो थर्मल पावर प्लांट में 4 मार्च 2022 से 10 मार्च 2022 तक 51वाँ राष्ट्रीय संरक्षा जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। 4 मार्च शुक्रवार को इसका उद्घाटन मुख्य अभियंता वपरियोजना प्रधान सुशांत शनिग्रही ने ध्वजारोहण कर किया। ध्वजारोहण के पश्चात परियोजना प्रधान सुशांत सन्निग्रही और उप महाप्रबंधक (प्रशा.) नीरज सिन्हा ने डीवीसी के अधिकारियों, कर्मचारियों, सीआईएसएफ के जवानों और ठेका मज़दूरों को संरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति हिन्दी और अंग्रेजी में शपथ दिलाई। मौके पर परियोजना प्रधान श्री सन्निग्रही ने कहा कि संरक्षा के प्रति जागरूकता की आवश्यकता घर से प्लांट तक पड़ती है। उन्होने अपील की कि प्लांट में कई निर्माण कार्य चल रहे हैं। इस दौरान संरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा संरक्षा के प्रत्येक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर उसे सफल बनाएँ। कार्यक्रम का संचालन कार्यपालक (संरक्षा) उदय आर्य ने किया तथा प्रबन्धक (संरक्षा) राजेश रंजन सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।  मौके पर उपमुख्य अभियंता आनंद मोहन प्रसाद,एस एन प्रसाद,एन एम मुरसकर, एस गांगुली, डी पी पुतुंडी, सुप्रिया सरकार, चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. ए एम मिश्रा, उप समादेष्टा आलोक कुमार,अधीक्षण अभियंता धीरज कुमार विश्वकर्मा, के.  रहमान, एच एम प्रजापति, अरुण कुमार सिंह, शैलेंद्र कुमार, एस डी ई आसिफ इकबाल, कुन्दन कुमार, हिन्दी अधिकारी मो. इस्माईलआदि व अन्य अधिकारी/कर्मचारी, सीआईएसएफ के जवान मौजूद थे।सप्ताह के दौरान निबंध लेखन, नारा लेखन, चित्रकला प्रतियोगिताओं की प्रविष्टियाँ 05.03.2022 तक संरक्षा विभाग में जमा ली जाएंगी। दिनांक 07, 08 व 09 मार्च , 2022 को संरक्षा क्विज़ प्रतियोगिता तथा 10.03.2022 को पुरस्कार वितरण व संरक्षा सप्ताह समापन समारोह का आयोजन किया गया है।