ताजा टीवी ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

ताजा टीवी ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

कोलकाता, 7 अगस्तः महानगर के प्रतिष्ठित टीवी न्यूज चैनल ताजा टीवी ने उच्च माध्यमिक परीक्षा में उत्तीर्ण लगभग एक हजार मेधावी छात्र-छात्राओं को मेधा सम्मान प्रदान कर उन्हें पुरस्कृत किया। दैनिक समाचार पत्र छपते छपते के प्रधान संपादक और ताजा टीवी के संस्थापक विश्वंभर नेवर राष्ट्रीय पुस्तकालय के सभागार में आयोजित मेधा सम्मान समारोह में स्वागत भाषण देते हुए छात्र-छात्राओं की मेहनत और लगन से पढ़ाई करने की सराहना की। उन्होंने कहा कि एक समय था कि शिक्षा के क्षेत्र में लड़कियों की भागीदारी कम होती थी। लेकिन आज गांवों में भी लड़कियां शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। लड़को की तुलना में आज लड़कियां पढ़ाई करने और हर क्षेत्र में सफलता के झंडे गाड़ने में पिछे नहीं है। लड़के भी आज 99 प्रतिशत अंक लाकर परीक्षा में उत्तीर्ण हो रहे हैं। ऐसे छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए उन्हें गर्व हो रहा है। लेकिन हमें नहीं भूलना चाहिए कि सभी छात्रा छात्राओं को आगे बढ़ने में उनके माता पिता के अतिरिक्त समाज का भी योगदान होता है। इसलिए हर छात्र को जीवन में सफल होने के बाद समाज के हित में कुछ करने की जज्बा रखनी चाहिए।

समारोह में उपस्थित केयरिंग माइंड की निदेशक श्रीमती मीनू बुधिया ने कहा कि मधुमक्खियां काफी संघर्ष करती हैं तब जाकर उन्हें मधु बनाने में सफलता मिलती है। इसी तरह छात्र-छात्राओं को भी अच्छे नंबर से उत्तीर्ण करने के बाद जीवन में सफल होने के लिए संघर्ष करना पड़ता है। संघर्ष ही जीवन है। बिना संघर्ष और मेहनत से किसी को कुछ नहीं मिलता है। मेहनत करने वाले सभी छात्र-छात्राओं प्रशंसा के पात्र हैं।

जेआईएस समूह के निदेशक सिमरनप्रीत सिंह ने मेधावी छात्र-छात्राओं की सरहाना की। उन्होंने कहा कि जेआईएस समूह उच्च शिक्षा में गुणवत्ता के लिए जाना जाता है और छात्र-छात्राओं के बेहतर भविष्य लिए प्रतिबद्ध है।इसके अतिरिक्त समारोह में लॉमार्टिनियर फार व्याज के प्रिंसिपल जॉन स्टीफन, ए फर्स्ट के बीरम प्रकाश सुल्तानिया, सुपरट्रान के वीके भंडारी, आईलीड की प्रज्ञा चोपड़ा, एशियन टी के हरीराम गर्ग और कलकत्ता पब्लिक स्कूल के संस्थापक बी झा आदि विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे। अतिथियों के हाथों महानगर के करीब 50 टॉप स्कूलों के मेधावी छात्र-छात्रओं को प्रमाण पत्र और ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।