पुस्तक मेला में आनंद प्रकाशन के स्टाल पर काव्य पाठ का आयोजन

पुस्तक मेला में आनंद प्रकाशन के स्टाल पर काव्य पाठ का आयोजन
 कोलकाता, 4 फरवरीःआज अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेला, कोलकाता में आनंद प्रकाशन के स्टॉल पर सांस्कृतिक पुनर्निर्माण मिशन और आनंद प्रकाशन द्वारा काव्य पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विनोद प्रकाश गुप्त, सेराज खान बातिश, सुनील शर्मा, मंजू श्रीवास्तव, प्रणति ठाकुर, जीवन सिंह, रचना सरन, सुरेश शॉ, शिप्रा मिश्रा, सुधा मिश्रा, पूजा गोंड, पूजा सिंह, सूर्य देव रॉय, सुषमा कुमारी, आशुतोष राउत, रेशमी सेन शर्मा, कलावती कुमारी, मनोज मिश्र, सोनिया चौधरी, ज्योति गौंड,नमिता जैन,निखिता पांडे और चंदन भगत ने काव्य पाठ किया और आदित्य तिवारी ने काव्य आवृत्ति प्रस्तुत किया। संजय जायसवाल ने कहा कि कोलकाता का यह पुस्तक मेला विभिन्न भाषाओं की सांस्कृतिक और साहित्यिक मिलनस्थल के तौर पर अपनी पहचान बना रहा है। डॉ शम्भुनाथ ने कहा कि यह पुस्तक मेला कवियों का भी मेला है। पुस्तक की संस्कृति को बचा कर ही हम कविता को बचा सकते हैं। कार्यक्रम का संयोजन मधु सिंह, राहुल गौंड़ और रूपेश यादव ने किया और विशेष सहयोग अनिल शाह, रवि पंडित, कंचन भगत, कुसुम भगत और पार्वती शॉ ने किया। इस अवसर पर रामनिवास द्विवेदी, मृत्युंजय, अवधेश प्रसाद सिंह, नीलकमल त्रिपाठी,अनिता राय, आदित्य तिवारी, अर्चना दे, अन्नू तिवारी सहित दर्जनों साहित्यप्रेमी उपस्थित थे।  कार्यक्रम का सफल संचालन संजय जायसवाल और धन्यवाद ज्ञापन आनंद प्रकाशन के श्री दिनेश त्रिपाठी ने दिया।