संकल्प टुडे ने शुरू किया कानूनी जागरूकता अभियान

संकल्प टुडे ने शुरू किया कानूनी जागरूकता अभियान

कोलकाताः लिगल एवारनेस मिशन के तहत कोलकाता का सामाजिक संगठन संकल्प टुडे ने कानूनी जागरूकता अभियान शुरू किया है। संपकल्प टुडे के सहयोग से पिछले सप्ताह नैहाटी में नैहाटी नारी शक्ति सिमित की ओर से जरूरतमंदों को निशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कृष्णनगर वीमेन कालेज की पहली ट्रांसजेंडर प्रिंसिपल मानवी बंद्योपाध्याय, संकल्प टुडे के अध्यक्ष डॉ. सीपी वर्मा, सचिव इम्तियाज भारतीय व संस्था के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। उन्होंने विभिन्न मामलों में जरूरतमंदों को निशुल्क कानूनी सहायता लेने के लिए उन्हें जागरूक किया।

संकल्प टुडे के सचिव इम्तीयाज भारतीय ने कहा कि उनकी संस्था जरूरतमंद लोगों को निशुल्क कानूनी सहायता देने के लिए कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करती रहती है। उन्होंने कहा कि अभी भी बहुत से लोग है कि उन्हें अपने कानूनी अधिकार के बारे में पता नहीं है। किसी मामले में उन्हें कानूनी सलाह लेकर काम करनी चाहिए, इसके बारे में भी गरीब तबके के लोग अनजान हैं। उनकी संस्था समाज के ऐसे पिछड़े और गरीब लोगों को निशुल्क कानूनी सहाताय उपलब्ध कराती है जिनकी आय सलाना एक लाख रुपये से कम है। महिलाओं को उनकी संस्था पुरी तरह निशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराती है। इम्तियाज ने कहा कि 10 दिसंबर को मानवाधिकार दिवस के मौके पर कोलकाता के सीआर एवेन्यू में एक बड़ा आयोजन किया जाएगा जिसमें जरूरतमंद लोगों को निशुल्क कानूनी सहाताया उपलब्ध कराने के लिए उनका नाम पंजीकृत किया जाएगा।