25 मई को कृषि निर्यात पर दिल्ली में होगा राष्ट्रीय सम्मेलन

25 मई को कृषि निर्यात पर दिल्ली में होगा राष्ट्रीय सम्मेलन

नई दिल्ली, 2 मईः इंडियन चैंबर आफ फूड एंड एग्रीकल्चर(आईसीएफए) के तत्वाधान में 25 मई 2022 को दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में कृषि निर्यात पर राष्ट्रीय सम्मेलन होगा। आईसीएफए के चेयरमैन डॉ.एमजे खान ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि 418 बिलियऩ डॉलर के वैश्विक कृषि निर्यात में भारत टॉप 10 कृषि निर्यातक देशों में शामिल हो गया है। 2020- 2021 में देश का कृषि निर्यात 17 प्रतिशत था जो 2021-2022 में बढ़कर 20 प्रतिशत तक पहुंच गया। इस वृद्धि के साथ भारत कृषि निर्यात में 50 बिलियन डॉलर का आंकड़ा पार करने में सफल हुआ है। निर्यात में वृद्धि होने से कृषि उत्पाद की गुणवत्ता बढ़ती है साथ ही साथ आपूर्ति मूल्य श्रृखला में ढांचागत सुधार होता है। किसानों की आय में भी वृद्धि होती है। कृषि निर्यात में वृद्धि देश की एक बड़ी उपलब्धि है। कृषि निर्यात में भारत के  50 बिलियन डॉलार का आकंड़ा पार करने की उपलब्धि को यादगार बनाने के लिए आईसीएफए ने कृषि निर्यात पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय किया है।

डॉ. खान ने कहा कि कृषि निर्यात पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में कृषि संबंधि बड़े मुद्दों पर गहन चर्चा होगी। कृषि निर्यात में और वृद्धि दर्ज करने की संभावनाओं पर राज्यों, उद्योगों, शोध संस्थानों और सेवा प्रदाता एजेंसियों की भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा होगी। चुनौतियों से निपटने के उपायों पर भी बहस होगी। सम्मेलन में देश के विशिष्ट कृषि विशेषज्ञ, संबंधित विभागों के अधिकारी, निर्यातक, किसान और कृषि क्षेत्र के उद्यमी शिरकत करेंगे।