सम्मेलन के पंच सूत्रीय कार्यक्रम को सफल करे : शिवकुमार लोहिया

सम्मेलन के पंच सूत्रीय कार्यक्रम को सफल करे : शिवकुमार लोहिया
अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन की वार्षिक साधारण सभा सम्मेलन सभागार में राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार लोहिया के अध्यक्षता में संपन्न हुई। सभा को बैठक को संबोधित करते हुए शिवकुमार लोहिया ने कहा कि सम्मेलन लगातार चुनौतियों का सामना  करते हुए आगे बढ़ रहा है। लोहिया ने सम्मेलन के  पंच सूत्रीय कार्यक्रमों का उल्लेख किया जिसमें समाज सुधार, संस्कार संस्कृति चेतना, राजनीतिक चेतना, आपणो समाज एक समाज श्रेष्ठ समाज – समरसता एवं संगठन विस्तार। उन्होंने इन पांच क्षेत्रों में कार्यक्रमों को पूरे देश में गति प्रदान करने के लिए सभी प्रांतो एवं शाखाओं को आवाहन किया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष उन्होंने आठ प्रातो का दौरा संपन्न कर लिया है और आगे भी यह दौरा विभिन्न प्रांतो में जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय गतिविधियों के साथ-साथ प्रांतो में भी अनेक नए-नए प्रकल्प लिए जा रहे हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया की शाखा स्तर पर गतिविधियां को अग्रेषित करने के लिए सब संभव प्रयास करने होंगे। उन्होंने बताया कि इंदौर; अहमदाबाद, बड़ौदा मे नई शाखाएं खुलने की प्रबल संभावनाएं हैं।
 राष्ट्रीय महामंत्री श्री कैलाशपति तोदी ने 1 वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया एवं इस विषय पर चर्चा होने के बाद सदस्यों ने इसकी सराहना की। उन्होंने विगत अखिल भारतीय समिति में संसोधित संविधान के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सभासदों को अवगत कराया।
तत्पश्चात राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष केदारनाथ गुप्ता ने वर्ष 23-24 का हिसाब सभा पटल पर रखा जिसे चर्चा के उपरांत  सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया। इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सराफ ने सम्मेलन की गतिविधियों पर संतोष व्यक्त किया एवं कहा कि सम्मेलन को समाज सुधार पर ध्यान देना चाहिए।
 सभा मे पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल एवं झारखंड प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष बसंत मित्तल ने अपने-अपने प्रांतो की गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी एवं संगठन विस्तार में महत्वपूर्ण सफलता पाने की उम्मीद जताई। सभा में  महेश शाह, सुभाष अग्रवाल, विनोद लोहिया, शिवरतन फोगला ने अपने विचार व्यक्त किये। मैसूर से आए श्री कृष्ण मित्तल एवं झारखंड से आए श्री दीपक पारीक श्री ओम प्रकाश रिंग्सिया ने सभा में भाग लिया। राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री  पवन जालान ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम के आरम्भ में सम्मेलन के अर्थ उप समिति के अध्यक्ष एवं प्रवीण सदस्य आत्माराम सोंथलिया के 91वे जन्म दिवस के अवसर पर उन्हें सम्मानित किया गया। सभीसदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रदान की। सम्मेलन के प्रति आभार प्रकट करते हुए  सोंथालिया ने सभी को धन्यवाद दिया। सम्मेलन के इतिहास में प्रथम बार वार्षिक साधारण सभा मे जूम के द्वारा भी प्रांतो के सदस्यों ने भाग लिया।