सुंदरबन के सागरद्वीप के मछुआरों की सहायता में आगे आया सिफ़री

सुंदरबन के सागरद्वीप के मछुआरों की सहायता में आगे आया सिफ़री

प्रतिकूल मौसम, वर्षा को नजरंदाज करते हुए, नवरात्रि के सुअवसर पर सुंदरवन के प्रांतीय क्षेत्र सागर द्वीप में पहुंची बैरकपुर स्थित केन्द्रीय अन्तर्स्थलीय मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान, (सिफ़री) के वैज्ञानिकों की एक टीम। हाल ही में वहाँ के मछुआरों द्वारा जिन प्राकृतिक दुर्दशायों का सामना किया गया, और किस तरह से उनका जीवन प्रभावित हुआ, यह देखना जैसे सिफ़री के वैज्ञानिकों का उद्देश्य था, साथ ही आगे आने वाले दिनों में कैसे सिफ़री अपनी तकनीकी और प्रौद्योगिकी की सहायता से उन मछुआरों भाई-बंधुयों की मदद करेगा यह भी चर्चा किया गया।

इसके साथ ही सिफ़री के निदेशक डॉ. बि. के. दास ने अनुसूचित जन जाति के 450 मछुआरों में मछली बीज, खाद्य और चुना भी वितरित किया। उन्होंने बताया कि – “आगे भी सिफ़री ऐसे ही सारे मछुआरों के साथ जुड़ा रहेगा और हर संभव तकनीकी मदद करेगा”। इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिम बंगाल के सुंदरबन विकास मंत्री श्री बंकिम चंद्र हाज़रा जी भी उपस्थित थे। भारत सेवा आश्रम से निमाई महाराज भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। मंत्री श्री बंकिम चंद्र हाज़रा जी ने सिफ़री द्वारा लिए गए इस पहल की अत्यंत प्रशंसा की और आगे भी सिफ़री द्वारा उठाए गए इस तरह की कर्मकांड में शामिल होकर उनकी हर तरह से मदद अवश्य करेंगे यह बताया।