बोकारो थर्मल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस संपन्न

बोकारो थर्मल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस संपन्न

बोकारो (झारखण्ड): दामोदर घाटी निगम के निदेशानुसार दिनांक 08 मार्च, 2022 को दाघानि, बोकारो ताप विद्युत केन्द्र, बोकारो थर्मल में अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस-2022 का आयोजन दाघानि +2 उच्च विद्यालय, बोकारो थर्मल के सभागार में किया गया।कार्यक्रम का उदघाटन नीरज सिन्हा, अपर निदेशक (मा.सं.)-सह- उप महाप्रबंधक(प्रशा.), प्रधानाध्यापिका ए.एस. टोपो आदि ने संयुक्तत: मंगलदीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर डीजीएम श्री सिन्हा ने कहा कि आज हरेक क्षेत्रमें महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर महिला दिवस के आयोजन से समाज के प्रत्येक वर्ग की महिलाओं में सशक्तिकरण के प्रति बल मिलता है। इस अवसर पर अभिभाषण, कविता पाठ, संगीत आदि कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। आई.डब्ल्यू.डी.-22 की थीम ‘एक स्थायी कल के लिए लैंगिक समानता’ पर महिला वक्ताओं यथा- श्रीमती एफ. लकरा, ए.एस. टोपो, छाया कुमारी, अंजना प्रसाद, शोभा पाण्डेय, ममता कुमारी व पत्रकार सुष्मा कुमारी ने प्रकाश डालते हुए अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस की महत्ता व इसकी प्रासंगिकता पर अपना-अपना विचार रखा।

श्रीमती शोभा पाण्डेय और छाया कुमारी ने अपनी कविताएँ पेश कीं। श्रीमती ए.एस. टोपो, शबनम परवीन और पुतुल देवी ने अपने मधुर संगीत की प्रस्तुति से सभागार को मंत्रमुग्ध कर दिया। समस्त कार्यक्रम को दाघानि +2 उच्च विद्यालय, बीटीपीएस की श्रीमती आरती रानी, सहायक ग्रेड-॥ ने बखूबी संचालित किया। हिंदी अधिकारी मो. इस्माईल ने स्वागत भाषण  व धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में श्रीमती केरल टुडू, रश्मि कारवाँ, शीला एम आर, विभा सिन्हा, कुमारी आशा सहित अधिकाधिक संख्या में महिला कर्मचारी शामिल हुईं। मौके पर संयुक्त निदेशक (मासं) ऐश्वर्या चंद्रा, सहा. निदेशक(मासं) एस.ए.ए.अशरफ, पत्रकार श्रीमती अर्चना कुमारी, शिक्षक एस.के. तिवारी, रमेश कुमार, एस.के. झा, आदि भी शामिल हुए।