हिंदी मेला में कविताओं पर चित्र प्रतियोगिता में दिखा उत्साह

हिंदी मेला में कविताओं पर चित्र प्रतियोगिता में दिखा उत्साह
कोलकाता, 28 दिसंबर।भारतीय परंपरा में कलाओं का काव्य से गहरा संबंध रहा है जो आधुनिक युग में टूट गया। हिंदी मेला का यह सुंदर प्रयत्न है कि वह आधुनिक कविताओं को फिर कलाओं से जोड़ने का अभियान पर है। यह बात आज वक्ताओं ने कही। सात दिवसीय हिंदी मेला के तीसरे दिन आज कविताओं पर सुंदर चित्र बनाए गए। 200 से अधिक बच्चों और नौजवानों ने चित्रकला में उत्साह से भाग लिया।निर्णायक कार्तिक बासफोर ने कहा चित्रांकन रेखाओं और रंगों की अभिव्यक्ति है।चित्रकार रमेश राय ने कहा हिंदी मेला का यह मंच नई पीढ़ी को कला और संस्कृति से जोड़ने का काम कर रही है।डॉ इबरार खान ने कहा स्त्री उत्पीड़न और हिंसा जैसे ज्वलंत विषय को चित्रों के माध्यम से उकेरने का काम किया।कविता पोस्टर प्रतियोगिता में हिंदी की कविताओं पर अर्थपूर्ण और सुंदर चित्र बनाए गए।
हिंदी ज्ञान प्रतियोगिता में ऑडिशन के पश्चात 23 शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। राजभाषा अधिकारी नगेन्द्र पंडित ने कहा कि आज के युग में ज्ञान ही शक्ति है। हिंदी विद्यार्थियों को भी देश, दुनिया और साहित्य के विस्तृत ज्ञान से जुड़ना होगा।उत्तम ठाकुर ने कहा कि ज्ञान ही विकास की खिड़की है।चित्रांकन शिशु वर्ग का  शिखर सम्मान अनन्या साव,केवीएस,प्रथम स्थान मानसी तिवारी, सेंट ल्यूक्स डे स्कूल, द्वितीय नमन साव,सेंट जोसेफ स्कूल, तृतीय अजय साहा एसडीजेवीएम,प्रथम विशेष अंशु साव श्री अरविंदो विद्यापीठ,द्वितीय रूद्र तांती, श्री दिगंबर जैन,तृतीय आरव कुमार, केराली स्कूल, चतुर्थ विवान मित्रा, इंडस वेली,पंचम थिया पुष्टि, चित्रलेखा आर्ट।वर्ग अ का शिखर सम्मान राहुल कुमार नायक,विवेकानंद अकादमी, प्रथम राहुल चौधरी, सेंट ल्यूक्स, राधिका रजक,चित्रलेखा आर्ट स्कूल ,प्रथम विशेष प्रार्थना साव,साहू अकादमी, इशिका चौहान, कांकीनाड़ा आर्य विद्यालय,अदिति चिन्मयी मिश्र, भारतीय विद्या भवन,स्वस्ति रानी प्रसाद, खन्ना हाई स्कूल, अंशिका साव,चांपदानी आर्य विद्यापीठ, सांझ राणा, राजस्थान विद्या मंदिर, वर्षा सिंह, सोहनलाल देवरालिया बालिका विद्यालय, अलिना परवीन,कांकीनाड़ा आर्य विद्यालय।कविता पोस्टर का शिखर सम्मान आकांक्षा गुप्ता, कल्याणी विश्वविद्यालय, प्रथम विशाल कुमार भगत,कवि सुकांत हिंदी विश्वविद्यालय, द्वितीय स्वीटी कुमार महतो, कलकत्ता विश्वविद्यालय, तृतीय पलक अग्रवाल, द बी.एस.एस स्कूल ,प्रथम विशेष शीतल कुमारी, अग्रसेन कॉलेज को मिला।हिंदी ज्ञान का शिखर लेडी ब्रेबोर्न कॉलेज की स्नेहा नुनिया, ममता सिंह, कामिनी सिंह एवं प्रथम पुरस्कार कल्याणी एवं कलकत्ता विश्वविद्यालय की निक्की साव और आशा चौधरी को मिला।कार्यक्रम का सफल संयोजन जूही कर्ण,मिथुन लहरी,आदित्य तिवारी,संजय सिंह यादव,धनंजय प्रसाद, विशाल साव,संजय यादव, अनुराधा भगत,मधु साव,संजना जायसवाल, आकांक्षा साव,कुसुम भगत, एवं सफल संचालन उत्तम ठाकुर एवं नगेंद्र पंडित और धन्यवाद ज्ञापन राजभाषा अधिकारी राजेश कुमार साव ने दिया।