”मनुष्यता का आख्यान है कविता”

”मनुष्यता का आख्यान है कविता”
भाटपाड़ा 1 मार्च।कोलकाता की प्रतिष्ठित संस्था सांस्कृतिक पुनर्निर्माण मिशन द्वारा कांकीनाड़ा में संस्कृतिकर्मी रूपेश यादव के आवास पर साहित्य संवाद का आयोजन किया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समीक्षक एवं कवि मृत्युंजय श्रीवास्तव ने कहा कविताएं हमें संवेदनशील और मानवीय बनाती हैं।बंगाल ने हिंदी की विरासत को समृद्ध किया है।डॉ इबरार खान ने कहा कविता हमें एक बृहद फलक से जोड़ने का काम करती है।डॉ मधु सिंह ने कहा काव्य बंगाल की सांस्कृतिक विरासत है।बंगाल में काव्य को कला से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य रवींद्र संगीत से जुड़ा है।प्रो. लिली शाह ने कहा कि साहित्य संवाद का लक्ष्य सांस्कृतिक बोध को व्यापक बनाना है।प्रो.राहुल गौड़ ने कहा हिंदी की कविताओं का भविष्य उज्ज्वल है।बंगाल की संस्कृति ने हिंदी कविताओं को नई ऊंचाई प्रदान किया है।इस अवसर पर चर्चित कवि आनंद गुप्ता,मनीषा गुप्ता,अमरजीत पंडित, सूर्यदेव राय,संजय यादव,विकास जायसवाल, रूपेश यादव ने कविताओं का पाठ किया।संगीता देवी ने गांधी पर आधारित लोकगीत का गायन कर मनुष्यता का संदेश दिया।
इस अवसर पर उत्तर 24 परगना RTA सदस्य, पश्चिम बंगाल सरकार प्रियांगु पाण्डेय,हिमांशु राय,योगेश साव,अभिषेक राय,अभिषेक साव उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन करते हुए सांस्कृतिक पुनर्निर्माण मिशन के संयुक्त महासचिव प्रो. संजय जायसवाल ने कहा कविताएं मनुष्यता का आख्यान रचती हैं।बंगाल हिंदी पत्रकारिता और उच्च शिक्षण की जन्मभूमि है।रवींद्रनाथ और निराला की यह भूमि एक सांस्कृतिक पुल है।
पिछले सप्ताह 26 फरवरी को सांस्कृतिक पुनर्निर्माण मिशन द्वारा स्थापित नाट्य संस्था संस्कृति नाट्य मंच और ह्यूमना एनजीओ के संयुक्त तत्वावधान में टी.बी.रोग जागरूकता अभियान के अंतर्गत दो नाटकों का मंचन किया गया।पहली प्रस्तुति हावड़ा , पिलखाना के कर्बला मैदान में हुई।दूसरी प्रस्तुति घुसुड़ी के कुली डिपो में हुई।इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।इस अवसर पर ह्यूमना संस्था की ओर से नि:शुल्क उपचार के विषय में लोगों को जानकारी दी गई।इस नाटक में सूर्यदेव राय,प्रज्ञा झा,आशुतोष राऊत, जीतू राय, नंदिनी साव,आदित्य तिवारी, आशुतोष मिश्रा, सूरज कुमार शर्मा,काजल हेला ने अभिनय किया।प्रस्तुति में मधु सिंह,जूही कर्ण,कविता ठाकुर, रमाशंकर सिंह ने विशेष सहयोग दिया।इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष रंगकर्मी महेश जायसवाल, मृत्युंजय श्रीवास्तव एवं संयुक्त महासचिव संजय जायसवाल उपस्थित थे।