10 जुलाई को ‘राष्ट्रीय मत्स्य कृषक दिवस-2022’ मनाएगा सिफरी

10 जुलाई को ‘राष्ट्रीय मत्स्य कृषक दिवस-2022’ मनाएगा सिफरी

कोलकाता, 9 जुलाईः भाकृअप- केंद्रीय अन्तर्स्थलीय मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान (सिफरी), बैरकपुर 11 जुलाई को राष्ट्रीय मत्स्य कृषक दिवस मनाएगा। संस्थान ने मत्स्य किसानों के हित में जोरशोर से राष्ट्रीय आयोजन को सफल बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके साथ ही सिफरी उभरते मत्स्य पालन प्रणाली और प्रोत्साहन मत्स्य पालन उद्योग थीम के तहत भी कार्यक्रम आयोजित करेगा। संस्था की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि तटवर्ती क्षेत्र पूर्व मेदीनीपुर के मोयना से 10 जुलाई को राष्ट्रीय अभियान के तहत कार्यक्रम की शुरूआत होगी। सिफरी का यह आयोजन मोयना रामकृष्णयन एसोसिएशन के साथ संयुक्त तत्वाधान में होगा। हीरालाल चौधरी व उनकी टीम के कार्प मछली के प्रथम प्रजनन कराने में सफलता हासिल करने की याद में सिफरी की ओर से मोयना रामकृष्णयन एसोसिएशन के साथ मिलकर इस महती कार्यक्रम का आयोजन होगा जो प्रोत्साहन मत्स्य पालन उद्योग में वृद्धि करने में सहायक है। कार्यक्रम में लगभग 500 मत्स्य कृषक भाग लेंगे। बैरकपुर स्थित सिफरी के हवाले से मिली सूचना के मुताबिक संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक व शिर्ष अधिकारी राष्ट्रीय मत्स्य कृषक दिवस का सफल अयोजन के लिए शुक्रवार को ही मोयना के लिए रवाना हो गए हैं।